आदि में परमेश्वर ने वचन कहा, और सारी सृष्टि रच दी गई। वही वचन यहाँ बाइबल की हर पुस्तक में, उत्पत्ति से लेकर प्रकाशितवाक्य तक, आपकी प्रतीक्षा कर रहा है — मुफ्त में पढ़ने के लिए और मुफ्त में सुनने के लिए।
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। यही आदि में परमेश्वर के साथ था। सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ, और जो कुछ उत्पन्न हुआ है उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न नहीं हुई। उसमें जीवन था और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था। ज्योति अन्धकार में चमकती है, और अन्धकार ने उसे ग्रहण न किया। (यूहन्ना 1:1-5)
सुसमाचार
तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है; और यह वही है जो मेरी गवाही देता है; — यूहन्ना 5:39
तब उसने मूसा से और सब भविष्यद्वक्ताओं से आरम्भ करके सारे पवित्रशास्त्र में से अपने विषय में लिखी बातों का अर्थ, उन्हें समझा दिया। — लूका 24:27
और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। — यूहन्ना 1:14
हे बैतलहम एप्राता, यदि तू ऐसा छोटा है कि यहूदा के हज़ारों में गिना नहीं जाता, तौभी तुझ में से मेरे लिये एक पुरुष निकलेगा, जो इस्राएलियों में प्रभुता करनेवाला होगा; और उसका निकलना प्राचीनकाल से, वरन् अनादि काल से होता आया है। — मीका 5:2
“क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए। परमेश्वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिये नहीं भेजा कि जगत पर दण्ड की आज्ञा दे, परन्तु इसलिये कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए। — यूहन्ना 3:16-17
क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है। ” — लूका 19:10
यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।” — यूहन्ना 8:12
इसलिये कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं, — रोमियों 3:23
क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है। — रोमियों 6:23
परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। — रोमियों 5:8
परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी, कि उसके कोड़े खाने से हम लोग चंगे हो जाएँ । हम तो सब के सब भेड़ों के समान भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया। — यशायाह 53:5-6
हम को उसमें उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् अपराधों की क्षमा, उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है, — इफिसियों 1:7
“हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा। मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो, और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ : और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे। क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।” — मत्ती 11:28-30
अच्छा चरवाहा मैं हूँ; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है। — यूहन्ना 10:11
और अनन्त जीवन यह है कि वे तुझ एकमात्र सच्चे परमेश्वर को और यीशु मसीह को, जिसे तू ने भेजा है, जानें। — यूहन्ना 17:3
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता। — यूहन्ना 14:6
क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है; और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है, और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे। — इफिसियों 2:8-9
परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। — यूहन्ना 1:12
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ। — प्रकाशितवाक्य 3:20
क्योंकि, “जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।” — रोमियों 10:13
“परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँखें उठाना भी न चाहा, वरन् अपनी छाती पीट–पीटकर कहा, ‘हे परमेश्वर, मुझ पापी पर दया कर!’ — लूका 18:13
कि यदि तू अपने मुँह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे, और अपने मन से विश्वास करे कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा। — रोमियों 10:9
हिंदी ऑडियो बाइबल की पुराने नियम की पुस्तकें
हिंदी ऑडियो बाइबल की नए नियम की पुस्तकें
मुख्य शब्द:
हिंदी ऑडियो बाइबल
ऑडियो बाइबल हिंदी
हिंदी बाइबल ऑडियो
पवित्र बाइबल हिंदी
पवित्र बाइबिल ऑडियो
बाइबल हिंदी में
बाइबल सुनें
बाइबल ऑनलाइन सुनें
हिंदी बाइबल ऑनलाइन
ऑडियो बाइबल सुनें
मुफ्त हिंदी बाइबल
हिंदी बाइबल मुफ्त डाउनलोड
ऑडियो बाइबल डाउनलोड
हिंदी बाइबल mp3
बाइबल mp3 डाउनलोड
ऑफलाइन हिंदी बाइबल
ऑफलाइन ऑडियो बाइबल
बिना इंटरनेट बाइबल
परमेश्वर का वचन
परमेश्वर का वचन हिंदी
हिंदी बाइबल पढ़ें
बाइबल पढ़ें और सुनें
पुराना नियम हिंदी
नया नियम हिंदी
हिंदी बाइबल अध्याय
बाइबल वचन हिंदी
सुसमाचार हिंदी
यीशु मसीह बाइबल हिंदी
हिंदी पवित्र शास्त्र
हिंदी बाइबल किताब
बाइबल ऐप हिंदी
हिंदी ऑडियो बाइबिल मुफ्त
उत्पत्ति से प्रकाशितवाक्य
बाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया हिंदी
HINOVBSI ऑडियो बाइबल
हिंदी बाइबल सुनना मुफ्त